जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में पुराने रास्ते के विवाद में शनिवार शाम पड़ोसियों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राजकुमार यादव का 21 वर्षीय पुत्र युवराज यादव शनिवार शाम अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुराने रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उसे सड़क पर घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटने लगे। किसी तरह वहां से निकलकर युवराज ने अपनी जान बचाई। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक यादव उर्फ लालू, मल्लिंग यादव, सूरज यादव, सूजीत यादव, आदित्य यादव और कपिल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार...