Jaunpur News: रास्ते की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव में गुरुवार को उप जिलाधिकारी ने रास्ते के खाते में दर्ज भूमि से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खाली कराया। कार्रवाई से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि गांव निवासी ममता पत्नी राकेश ने रास्ते की भूमि पर दीवार बनाकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया था। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर प्रशासन ने दीवार हटवाकर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त करा दिया। कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक उपयोग की भूमि से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.