Jaunpur News: राष्ट्रीय एकता गोष्ठी में आपसी सौहार्द का दिया संदेश
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के जरिए राष्ट्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। मदरसा रफीकुल इस्लाम के प्रिंसिपल मौलाना दाऊद आलम ने कहा कि भरत मिलाप भाईचारे का पैगाम देता है। आपसी भाईचारे से ही राष्ट्र मजबूत होता है। सभी को मिलजुलकर देश को खुशहाल बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। गोष्ठी को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर और पूर्व प्रधान सुजीत जायसवाल ने संबोधित किया। इस दौरान सीओ केराकत गिरेंद्र कुमार सिंह और एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल को व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह और महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने अंगवस्त्र और स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.