Jaunpur News: रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य की जीत का दिया संदेश
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सबरहद में ऐतिहासिक श्रीरामलीला समिति का 76वां दशहरा मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित मेले में बारिश के कारण व्यवधान आया, लेकिन परंपरागत तरीके से रामलीला का मंचन कर रावण दहन किया गया। रावण वध के बाद मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। छह दिनों तक चले धार्मिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के चरित्रों का सजीव मंचन किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1950 से यह आयोजन निरंतर परंपरा के रूप में होता आ रहा है। इसका उद्देश्य समाज में धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश देना है। आयोजन के समापन पर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.