Jaunpur News: राम वनगमन की लीला देख भाउक हो उठे दर्शक
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। कोकना पिलकिछा गांव में धर्म मंडल रामलीला समिति के मंच पर शनिवार की रात राम के राज्याभिषेक की घोषणा से लेकर राम वनगमन, दशरथ मरण और गंगा पार करने तक की लीला हुई। मंथरा की कुटिल चाल में फंसकर कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। पिता के वचन की मर्यादा निभाते हुए श्रीराम ने वनवास स्वीकार किया। सीता और लक्ष्मण के साथ उनके वनगमन तथा पुत्र वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य देख दर्शक भाउक हो उठे। रामलीला का शुभारम्भ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ ने फीता काटकर और भगवान विष्णु की आरती उतार कर किया। ऐतिहासिक रामलीला की परंपरा पिछले 77 वर्षों से लगातार चली आ रही है। संचालन राजन पाठक ने किया। अंत में समिति के पदाधिकारियों ब्रजेश उपाध्याय, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.