जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शनिवार की शाम को एक घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय परिवार के लोग शहर में आयोजित रामकथा सुनने गए थे। उक्त गांव निवासी सुशील सिंह (पहलवान) की पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शाम को बीआरपी कॉलेज के मैदान में आयोजित रामकथा सुनने गई थीं। उसी दौरान घर मे घुसकर दरवाजा का ताला तोड़कर चोर आलमारी खोलकर उसमे रखा सोने व चांदी का जेवर उठा के गया। पीड़ित के भतीजे नीलेश कुमार सिंह पुत्र शरद कुमार सिंह के मुताबिक शाम करीब 7:45 बजे उनकी चाची नंदिनी सिंह जब घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचीं तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर सोने की नौ अंगूठी, दो बाली, ए...