Jaunpur News: रात में चार बकरा उठा ले गये चोर
जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर और भदरांव गांव से बुधवार की रात चोर चार बकरे की रस्सी काटकर उठा ले गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।जमुनीपुर गांव निवासी सद्दाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दरवाजे पर दो बकरे बंधे थे। रात में चोर दोनों बकरों की रस्सी काटकर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बकरों का पता नहीं चला। इसी तरह भदरांव गांव निवासी जुमराती देवी के घर के बाहर बंधे दो बकरे को भी चोर उठा ले गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.