जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। महदा गांव स्थित पंडित शिव प्रसाद उपाध्याय वैद्य बाल शिक्षा निकेतन में शनिवार को राज्यसभा सांसद निधि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए अधिक स्थान मिलेगा। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी का विद्यालय के प्रबंधक अमिनेश उपाध्याय ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सांसद सीमा द्विवेदी ने अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस मौके पर पारसनाथ उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र, कमलेश मिश्र, सत्यनारायण सिंह, कैप्टन रामगुण मिश्र, ग्राम प्रधान रवि मौर्या सहित...