Jaunpur News: राजमलपुर के ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर। विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत राजमलपुर, लोरिका और बदौवा में औसत से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने मामले में ग्राम विकास अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने बताया कि मनीष श्रीवास्तव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी/अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय में सत्यापन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा संपूर्ण सत्यापन प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में अपेक्षित स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन के दृष्टिगत ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.