जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: मछलीशहर। कार्य कर लौट रहे राजगीर की मनबढ़ युवकों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी रत्नेश कुमार राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। मंगलवार की शाम को वह नगर के बकराबाद से दिन की मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह गांव के नहर पर पहुंचे थे कि गांव के सतीश गौतम, विशाल, सुभाष, अभिषेक, आनंद कुमार और अखिलेश ने रोककर मां बहन की गालिया देते हुए पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए शिकायत करने पर वापस पिटाई करने को कहा। उसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए मैने अपना इलाज करवाया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...