जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धौरहरा मोहल्ले में करीब दो वर्षों से निर्माणाधीन राजकीय नलकूप के चालू होते ही उसकी नवनिर्मित पानी की टंकी से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। पहली बार संचालन के दौरान ही टंकी की दीवारों से पानी रिसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर जेई ने ठेकेदार को ठीक से मरम्मत का निर्देश दिया है।ग्रामीणों के अनुसार राजकीय नलकूप का निर्माण कार्य पिछले लगभग दो वर्षों से चल रहा था। किसानों को उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन बुधवार को मोटर चालू कर टंकी में पानी भरा गया तो कई स्थानों से पानी रिसने लगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: सब्दलपुर पंचायत में दम तोड़ती दिख रही नल-जल योजना इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स...