जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रंगत बढ़ गई है। शहर से गांव तक तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं और खरीदारी के लिए बहनों और महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। ओलंदगंज, पॉलीटेक्निक चौराहा, नईगंज, कोतवाली समेत प्रमुख बाजारों में राखियों की रंग-बिरंगी दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हैं। भाई की कलाई पर सजने वाली राखी को लेकर बहनें अपनी पसंद के साथ-साथ नए डिजाइन और रंगों की भी तलाश कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक, राखी दुकानों पर उमड़ी भीड़ग्राहकों की आवाजाही राखियों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही दिखी। दुकानदारों ने भी बच्चों से लेकर महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और दस रुपये से लगाकर एक हज...