Jaunpur News: योजनाओं की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई चिंता
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: जौनपुर। विकास भवन सभागार में शनिवार को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की क्रमवार समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए अपेक्षित सुधार लाने और कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन की ओर से योजनाओं के संबंध में मांगी जाने वाली सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से भेजी जाएं। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने, प्रगति में सुधार लाने और शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.