जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार की रात 12 बजे योगेश्वर कृष्ण का प्राकट्य होते ही पंडालों में सोहर गीत गूंजने लगा। जिले में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में उपस्थित महिलाओं ने झूमकर सोहर गाया। इसके साथ ही भक्तिगीतों के कैसेट भोर तक बजाए जाते रहे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह तक चलता रहा। पुलिस लाइन समेत विभिन्न थानों पर झांकी सजाई गई थी। गांवों में तो सार्वजनिक स्थानों के अलावा घरों में लोगों ने झांकी सजाकर यशोदानन्दन का जन्मोत्सव मनाया। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। घर से लेकर मंदिर और थानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजायी गयी थी। देर रात तक विभिन्न मंदिरों, पुलिस लाइन, थानों तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालु दर्...