जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 181 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिले में 284 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें करीब 100 प्रत्यावेदन नए परीक्षा केंद्र बनाने की मांग से जुड़े हैं, जबकि 90 से अधिक विद्यालयों ने छात्रों का केंद्र दूर बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। कुछ राजकीय विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र निरस्त करने की मांग भी की है। आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। जनपद कुल 651 विद्यालय है। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कुल 181 परीक्षा केंद्र बनाएं गए है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय दिया गया था। बुधवार को अंतिम दिन डीआईओएस कार्यालय में देर रात तक प्रत्यावेदन जमा हुए। करीब 90 से अधिक विद्यालय...