जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 29 अक्तूबर को युवा उत्सव तथा साइंस मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शैलेष कुमार उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम टीडी डिग्री कॉलेज के बलरामपुर हॉल में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन सहित छह विधाएं शामिल हैं। समूह की विधाओं में अधिकतम 10 प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम में फिल्मी गीतों को शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अध...