जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। रजौली गांव निवासी एक महिला ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला ने बताया कि उनकी बेटी को 12 अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...