जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी गांव निवासी अंकित गौतम उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपी उनकी पुत्री को ले जाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन उस समय पुलिस की सक्रियता से उसे सकुशल वापस लाया गया था। तहरीर में कहा कि आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बेटी की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ...