जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार युवती बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। यह भी पढ़ें- Ara News: युवक के अपहरण की प्राथमिकी पुलिस की कार्रवाई आरोप है कि मछलीशहर क्षेत्र के तिवारी तारा के पास सफेद रंग की बोलेरो सवार युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और भगा ले गए। परिजनों ने जब खोजबीन की तो कुछ लोगों ने बताया कि घटना में गौहानी निवासी विजयशंकर गुप्ता और उसके कुछ अन्य साथी शामिल थे। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी की नंबर प्लेट ढकी हुई थी।परिजनों की शिकायत घटना के बाद पीड...