जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार उनकी बेटी चार अगस्त की सुबह बिना बताए घर से चली गई। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी अभिनंदन सिंह उसे अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...