जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: जफराबाद। लाइनबाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसकी मौसी के घर से युवक अपहृत कर ले गया। आरोपी युवती के गांव का ही रहनेवाला है। युवती के पिता ने युवक के विरुद्ध लाइन बाजार थाने में तहरीर दी है। युवती रक्षाबंधन पर जौनपुर शहर निवासी मौसी के घर गई थी। बुधवार की शाम वह घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। उसकी मौसी ने घटना की जानकारी युवती के पिता को दी। पिता ने गांव के एक युवक पर आंशका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...