जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: शाहगंज। सुल्तानपुर निवासी युवक पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला के मुताबिक, सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सिजिलपुर गांव निवासी विक्की उसकी बेटी की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर रहा है। मना करने पर विक्की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन भी उसके घर पहुंचकर धमकी देते हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी विक्की, उसके पिता रामदयाल, मां निर्मला और बहन पूजा पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...