Jaunpur News: युवतियों के योगदान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। बेलवां गांव स्थित जंगी सिंह गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। इसम दौरान युवतियों की भूमिका, महिला सुरक्षा, सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा हुई। शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वंशिका शुक्ला, मुख्य अतिथि चित्रा सिंह, कार्यक्रम संयोजक अनन्या मिश्रा और कॉलेज संचालक देव नारायण पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि चित्रा सिंह ने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति से नई अपेक्षाएं रखता है। इसमें युवतियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्य वक्ता वंशिका शुक्ला ने कहा कि युवतियों की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित भारत का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। पंच परिवर्तन विषय पर पूर्व विभाग संगठन मंत्री डॉ. राजेश पांडेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.