जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: महराजगंज। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोमवार को उनके परिवार के सूरज पर तीन लोगों ने जान से मारने की नीयत से बांका से हमला कर दिया। जिससे घायल सूरज का जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोहित के अनुसार, सोमवार पांच अक्तूबर की सुबह 10:30 बजे उमरी कला स्थित रामचंद्र दास कुटी के पास बृहद गो संरक्षण केंद्र के समीप सूरज पहुचा था। आरोप है कि वहा पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें मैनुद्दीनपुर निवासी नितिन पांडेय व धर्मेद्र उर्फ नन्हें पांडेय तथा मितावां निवासी विजय बहादुर यादव शामिल है जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज...