Jaunpur News: युवक को पीटने के आरोप में चार पर केस
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: खेतासराय। गुरैनी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे युवक को शनिवार को नहर मार्ग पर चार युवकों ने घेरकर पीट दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। इसके बाद उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवालिया कलापुर गांव निवासी सलीम पुत्र चुन्नू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई मुस्तकीम गुरैनी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। नहर मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडे और हाथ में पहने पंच से हमला कर दिया। इससे मुस्तकीम को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर स्थानीय लोगों को मौके पर आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.