Jaunpur News: युवक को पीटने के आरोप में केस दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने दो लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव निवासी मोनू राजभर के अनुसार शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह दोस्त राहुल मौर्य के घर खाना खाकर लौट रहा था। गांव में देशी शराब की दुकान के सामने सेचू पाल और बेचू पाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़ित ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.