जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गुलरा गांव निवासी विनोद राजभर ने पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह ब्रह्मबाबा लोहराखोर से घर लौट रहा था। रास्ते में जरासी निवासी जवाहिर कन्नौजिया और काशीराम कन्नौजिया, लेवरुआ दुबान निवासी करिया सिंह तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी गई। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। विनोद ने चंदवक थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...