जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊचगांव निवासी 28 वर्षीय संतोष कुमार की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को काफी खोजबीन के बाद परिजनों को गांव के पास बगीचे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार संतोष शनिवार देर रात घर से करीब सौ मीटर दूर गया था। रविवार सुबह घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बगीचे में उसका शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...