Jaunpur News: मो.अरशद को किया सम्मानित
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: खेतासराय। दो दिवसीय ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में की गई आकर्षक सजावट को सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में विशेष योगदान करने वाले मो. अरशद को रविवार को सम्मानित किया गया। अंजुमन गुलमान-ए-अशरफ, मकदूमे सिमना और अंजुमन मोहम्मदिया की सजावट कमेटियों ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। मो. अरशद ने कहा कि इस तरह के प्रयास से धार्मिक आयोजनों के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दूर-दूर तक पहुंचता है। इस मौके पर अब्दाल अहमद अशरफी, तबरेज अशरफी, अरमान शेख, राहिल अंसारी, अरफात हुसैन, साकिब कुरैशी, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद अयान, मोहम्मद साहिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.