Jaunpur News: मैजिक के धक्के से युवक की मौत
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। मुफ्तीगंज बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास गुरुवार की रात एक मैजिक वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी रामपुर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लुरखुरी गांव निवासी सुखदेव पाल मुफ्तीगंज में निजी क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार रात आठ बजे के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही बैंक के पास पहुंचे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक से धक्का लग गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.