जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कोटिला गांव में मेड़बंदी के दौरान राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। मंगलवार को हुई घटना के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम कोटिला गांव में मेड़बंदी का कार्य करा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया, हाथापाई का प्रयास किया और पुलिस तथा राजस्व कर्मियों पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रास्ते के विवाद में छह लोगों का शांतिभंग में चालान पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय प्रताप सिंह, दारा...