जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया बाजार में भरत मिलाप मेले के दौरान धक्का लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर एक युवक की लोहे की रॉड और पंच से पिटाई कर दी। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करमौवाखास गांव निवासी आदित्य तिवारी बुधवार शाम नेवढ़िया बाजार में भरत मिलाप का मेला देखने गया था। आरोप है कि मेले की भीड़ में आदित्य से गोलू यादव को धक्का लग गया। इसी बात पर गोलू यादव, शनि यादव, आयुष यादव और सचिन यादव उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर चारों ने लोहे की रॉड और पंच से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में आदित्य के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।...