Jaunpur News: मेधावियों को साइकिल देकर किया सम्मानित
जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज। शुभ कान्हा जी संस्थान खंडहर डगरा में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कालेज के तीस मेधावियों को साइकिल वितरित की गई। कालेज की प्रबंधक पूनम यादव और संरक्षक रमेश यादव ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, धर्मराज यादव, रामबली यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.