Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। चोरसंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि सीएचसी सुजानगंज में बीपीएम पद पर तैनात आशुतोष यादव चोरसंड अस्पताल के पास देव मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। वह आए दिन अस्पताल के कार्यों में हस्तक्षेप करता है तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। अधीक्षक की तहरीर के आधार पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.