Jaunpur News: मेगा कैंप में 240 लोगों की हुई जांच
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शनिवार को निःशुल्क मेगा आई कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान 240 नेत्र रोगियों का निःशुल्क परीक्षण कर 14 चिह्नित मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा एवं चश्मा वितरित किया गया। अस्पताल के प्रबंधक वैद्य दिवाकर द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1970 से संचालित इस अस्पताल में प्रतिदिन नेत्र रोगियों को उपचार की सुविधा मिल रही है। ट्रस्ट बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब हर माह की 22 तारीख को विशेष मेगा आई कैंप आयोजित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क परीक्षण, दवा और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद इस्माइल, जगराम बिंद, डॉ. आयुष यादव, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.