जौनपुर, अक्टूबर 21 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली के क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। यहां से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और दस लाख का आभूषण चोरी जाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुर्तजाबाद गांव निवासी केशर राय के घर में घुसे चोरों ने लोहे के दो बाक्स उठा ले गए। एक बाक्स का ताला अंगद राय के छत पर तोड़ कर छोड़ दिए गए थे। उसमें कुछ नहीं मिला जबकि दूसरा बाक्स पप्पू राय के खेत में मिला। उसका ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का एक हार, दो सोने का चैन, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगल सूत्र, कान का आयरन, चार सोने की चूड़ी, एक सोने की नथिया, एक सोने का नथिया का सहारा, एक चांदी की करधन, एक चांदी का छागल, चार जोड़ी चांदी का मीना और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद उठा ले गए। चोर जिस ...