जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: चंदवक। स्थानीय बाजार के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बनी नाली से पानी की निकासी नहीं हो रही है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर भर गया। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे दुकानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाएं होती रही हैं। ऐसे में जलभराव से हादसे की आशंका बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Banka News: झमाझम बारिश में शंभूगंज बाजार हुआ तालाब में तब्दील, जलजमाव से राहगीर परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराने की म...