Jaunpur News: मिनी स्टेडियम निर्माण को खिलाड़ियों ने उठाई आवाज
जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ग्राम पंचायत में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। गुरुवार को पूर्व प्रधान लालचंद यादव के नेतृत्व में पहलवानों और खिलाड़ियों ने प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव को मांगपत्र सौंपकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। मांगपत्र में बताया गया कि वर्ष 2011 में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए तीन एकड़ भूमि जिला युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है। दस बिंदुओं की रिपोर्ट भी महानिदेशक युवा कल्याण लखनऊ को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। खिलाड़ियों ने कहा कि धर्मापुर अखाड़े से निकले पहलवान और खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.