जौनपुर, नवम्बर 3 -- यूपी मास्टर्स एथलेटिक मीट में जौनपुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। 34 वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक मीट का लखनऊ विश्वविद्यायल में दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से 50 से अधिक जनपदों के तीस वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 400 से अधिक एथलीट्स ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद के 29 खिलाड़ियों ने इस मीट में भागीदारी की जिसमें 5 महिला एथलीट्स शामिल रही। 31 अक्तूबर से 1 नवबंर तक चले प्रतियोगिता में जनपद के मास्टर्स एथलीट्स ने अलग-अलग इवेंट में 19 स्वर्ण, 7 रजत और 17 कांस्य के साथ कुल 43 पदक जीते। आबकारी विभाग में नियुक्त सुनीता सिंह ने 45 प्लस आयुवर्ग में 100 मीटर, लॉन्ग जम्प तथा शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अर्चना कुमारी ने चालीस प्लस आयुवर्ग में 100 मीटर ...