जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: जफराबाद। भारतीय जनता पार्टी के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ.अजय सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के एक गांव में हत्या करके मारी गयी चार वर्षीय मासूम के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते अपने पास से परिजनों को आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही शासन से अन्य मदद का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि 28 जून रविवार की रात को क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान मासूम बच्ची का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। मासूम का शव सई नदी के किनारे सरपत के झुरमुट में मिला था। घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा समाज व्यथित है और दोषी को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, नगर पंचायत जफराबाद के पू...