जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव में बाउंड्री दीवार बनाते समय हुए विवाद में छह लोगों पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करौर निवासी आशीष कुमार पुत्र रामआसरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को करीब दस बजे अपनी आबादी पर बनी नींव पर बाउंड्री दीवार ऊंची करवा रहा था। इसी दौरान गांव के ही लक्ष्मी शंकर, देवी प्रसाद, पृथ्वीराज भगौती शरण, आशीष उर्फ अवनीश कुमार तिवारी पुत्र लक्ष्मी शंकर, अनुज पुत्र देवी प्रसाद, कान्हा पुत्र बद्री प्रसाद वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने अभद्रता करते हुए धारदार हथियार और पत्थर-डंडे से हमला कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस...