Jaunpur News: मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खमपुर गांव की रहने वाली गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गीता देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को पड़ोसी परमीला, पूनम, सहदेव और सोनू उनके घर पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए घर में लगी पानी की टंकी और चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मामूली विवाद में पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.