जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में, मारपीट, पेड़ काटने, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के तीन मामलों में पुलिस ने कुल नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंगुली गांव निवासी देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को कुंदन, योगेंद्र, ज्ञानेंद्र, ब्रह्मप्रकाश और रुद्र प्रताप चतुर्वेदी के खिलाफ परिसर में लगे पेड़ काटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।बंदनपुर गांव की राजकुमारी पत्नी फिरतू शर्मा की तहरीर पर प्रदीप शर्मा, सतीश, बतीश और दिलीप के खिलाफ हैंडपंप तोड़ने, मारपीट करने, बहू के साथ भी मारपीट तथा जमीन पर जबरन दीवार खड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है...