जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मछलीगांव निवासी रेनू गौतम ने गांव के नंदलाल, शिवम गौतम व आशीष के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 17 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे तीनों ने बिना कारण उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आईं। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...