Jaunpur News: मारपीट के आरोप में दो नामजद सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में मंगलवार को दो नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के बक्खोपुर गांव निवासिनी गायत्री ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगायी है कि मेरी पुत्रवधू का भतीजा अभिषेक 12 अक्तूबर को अपने घर सिंगरामऊ से जगदीशपुर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर पहले से ही खड़े मेरे गांव के बबली निषाद दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अभिषेक को मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं उसके घर उलाहना देने गई तो उसकी मां ने मेरे साथ गाली गलौज व मारपीट किया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.