Jaunpur News: मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज
जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव में देवरानी-जेठानी के विवाद में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर घर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह एक महिला के साथ डंडे से मारपीट करता नजर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला देवरानी-जेठानी के बीच विवाद का है। दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। रेखा देवी की तहरीर पर रंजीत गुप्ता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.