जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार को रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। गांव निवासिनी प्रेमा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रामचरित्तर, अनिल, दीपक, रीता, चिंता और मीरा ने आम की लकड़ी रखने को लेकर मेरे पति मुन्ना को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि केस दर्ज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...