Jaunpur News: मारपीट और हत्या के प्रयास के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गोडिला गांव में दो पक्षों में हुई विवाद में एक पक्ष को मारपीट कर हत्या के प्रयास के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के गोडिला गांव में एक अगस्त को भू-विवाद के चलते पट्टीदारों ने विजय मल गुप्ता पुत्र बाबू राम गुप्ता के घर में घुस कर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से परिजनों को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें तीन चार लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित विजय बहादुर गुप्ता पुत्र बाबू राम, निखिलेश गुप्ता पुत्र विजय बहादुर, किस्मती देवी पत्नी विजय बहादुर के खिलाफ संबंधित धाराओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.