Jaunpur News: मारपीट और धमकी देने के मामले में दो के विरुद्ध केस
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी अंश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को गोपालपुर गांव निवासी आलोक मौर्य और रितिक मौर्य के विरुद्ध मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार शुक्रवार को दोपहर गोपालपुर में पुराने रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आलोक मौर्य और रितिक मौर्य ने गालियां देते हुए अंश सिंह के साथ मारपीट कर धमकी दी। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल का कहना है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.