Jaunpur News: मान्यता से अधिक कक्षा संचालन पर चार को नोटिस
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रामपुर में बिना मान्यता के संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। रामपुर ब्लाक के चार विद्यालयों को नोटिस दी गई। ये विद्यालय मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन कर रहे थे। इसमें ग्रीन इंडिया पब्लिक स्कूल जहां मान्यता नर्सरी से कक्षा 8 तक है लेकिन कक्षा 9 से 12 तक संचालित की जा रही थी। इसी तरह स्वामी लाल दास बाल शिक्षा निकेतन, सहनपुर की मान्यता कक्षा 1 से 5 तक है, लेकिन 12वीं तक का संचालन किया जा रहा था। ऐसे विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य एवं शिक्षा की गुणवत्ता खतरे में है। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह ने नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से कक्षा संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। यथार्थ करियर अकैडमी रामपुर की मान्यता कक्षा 1 से 8 बतायी, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.